फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dead body of youth found hanging from fan

पंखे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 11 Aug 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from fan
तहसील के सगवाड़ा गांव में एक युवक ने पंखे से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। थराली के पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे सगवाड़ा गांव के जगतपाल सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई पृथ्वीपाल सिंह (25) पुत्र आलम सिंह ने कमरे में रस्सी से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव रस्सी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया। मामले में अभी तक किसी ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। परिजनों ने बताया कि पृथ्वीपाल सिंह प्राइवेट जॉब करता था और लॉकडाउन के दौरान घर आया था। सोमवार रात को पृथ्वीपाल सिंह पास के भैंसवाड़ा तोक में बने घर में सोने गया और सुबह जब उसकी बहन चाय देने गई तो वह रस्सी से लटका मिला। पटवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed