{"_id":"b16580b7eb09e3bf6b992b18506e6efa","slug":"dead-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर नदी से बरामद हुआ व्यापार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर नदी से बरामद हुआ व्यापार का शव
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 03 Feb 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडर नदी में गिरी कार में सवार व्यापारी का शव पुलिस ने तीन दिन बाद पिंडर नदी से बरामद किया है।
विज्ञापन
शनिवार रात को नैनीताल हाईवे पर पाडली के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कार स्वामी/व्यापारी हरीश नैनवाल लापता हो गया था।
तब से पुलिस के जवान चालक की खोजबीन में जुटे थे। मंगलवार को पुलिस ने टिहरी जिले से बुलाए गए तीन गोताखोरों की मदद से पिंडर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे घटनास्थल से 150 मीटर दूर कर्णप्रयाग की ओर पिंडर नदी से गोताखोरों ने शव को निकाला। मृतक की शिनाख्त व्यापारी हरीश के रूप में की गई।
विज्ञापन