{"_id":"6745d98349130c61010b996d","slug":"dasholis-savitri-ran-fastest-in-5000-meters-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109313-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 5000 मीटर में दशोली की सावित्री दौड़ीं सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 5000 मीटर में दशोली की सावित्री दौड़ीं सबसे तेज
Tue, 26 Nov 2024 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो
खेल महाकुंभ के तहत अंडर 23 में बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को अंडर-23 में बालिकाओं के मुकाबले हुए। 5000 मीटर दौड़ में दशोली की सावित्री जीतीं।
प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में ज्योतिर्मठ ब्लॉक की मेघा प्रथम, देवाल की रवंती द्वितीय और दशोली की वंदना तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में दशोली की सावित्री, दशोली की वंदना और ज्योतिर्मठ की आइशा, 5000 मीटर दौड़ में दशोली की सावित्री, नंदानगर की प्रियंका, नारायणबगड़ की प्रीति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। लंबीकूद में कर्णप्रयाग की सुहानी, देवाल की रवंती, ज्योतिर्मठ की मेघा, गोलाफेंक में कर्णप्रयाग की सुहानी, कर्णप्रयाग की कविता और दशोली की आशा, चक्काफेंक में दशोली की आशा, ज्योतिर्मठ की आइशा, कर्णप्रयाग की कविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। कबड्डी में दशोली की टीम प्रथम और थराली द्वितीय रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी संदीप चमोली, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र द्विवेदी, दीपक बिष्ट, सुशील कुमार के अलावा सभी ब्लॉकों के खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।