{"_id":"66ffcee313c6ed8cb905c659","slug":"dasholi-block-stood-first-in-march-past-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108460-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मार्चपास्ट में दशोली ब्लॉक रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मार्चपास्ट में दशोली ब्लॉक रहा प्रथम
Fri, 04 Oct 2024 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर खेल मैदान में 24वीं जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। 24वीं जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता भव्य मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस रावत, ओलंपियन मानसी नेगी और परमजीत सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। मार्चपास्ट में दशोली ब्लॉक प्रथम, ज्योतिर्मठ द्वितीय व गैरसैंण की टीम तृतीय स्थान पर रही।
खेल मैदान गोपेश्वर में हुई 600 मीटर दौड़ में राकेश-अंजलि, प्रकाश-अंशू और देवेंद्र कुमार-कोयल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रियंका-अक्षत चमोल, काव्या-कान्हा, अंशिका-गौतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा, काव्या तथा मनीषा, सब जूनियर 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अभय राणा, दीक्षांत व ध्रुव तथा बालिका वर्ग में बबली, अंजलि तथा आरुषि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।