फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dasholi and Badhan's mother Nanda's doli will leave for Kailash today

आज कैलाश के लिए प्रस्थान करेगी दशोली और बधाण की मां नंदा की डोली

Sun, 21 Aug 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Dasholi and Badhan's mother Nanda's doli will leave for Kailash today
सिद्धपीठ कुरुड़ में दूसरे दिन आयोजित नंदा लोकजात सांस्कृतिक मेले में कार्यक्रमों के साथ ही नंदा जागरों की धूम रही। मेले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां नंदा राजजात और लोकजात यात्रा का विशेष महत्व है। वहीं कुरुड़ से आज सोमवार को दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां शुभ मुहूर्त में शाम चार बजे कैलाश के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

रविवार को नंदा लोकजात मेले में सीएम ने वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य किए जा रहे हैं, जबकि केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण के तहत तृतीय चरण के कार्य चल रहे हैं। वहीं मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि मां नंदा के धाम कुरुड़ को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि आज मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना होंगी। बधाण की डोली रात्रि प्रवास के लिए चरबंग गांव पहुंचेगी, जबकि दशोली की डोली लुंतरा गांव जाएगी। इस दौरान महिला मंगल दल सुतोल, कनोल, पैरी, घूनी, कुरुड़, लुंतरा, चरबंग, जाखणी, सुंग, ल्वाणी, फरखेत, कुमजुग, आला-जोखना और खुनाणा की महिलाओं ने लोकगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। मंदिर के मुख्य पुजारी योगेश्वर प्रसाद गौड़, मुंशी चंद्र, दयाराम, कन्हैया प्रसाद, मंशाराम और विजय प्रसाद ने मां नंदा की पूजा की। दिनभर मंदिर में मां नंदा की पूजाएं संपन्न हुईं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, डीपी पुरोहित, मंदिर समिति अध्यक्ष सुखवीर रौतेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed