फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Darinath Highway became smooth in Bajpur, problem persists in Kaudiya

बदरीनाथ हाईवे बाजपुर में हुआ सुगम, कौड़िया में दिक्कत बरकरार

Mon, 02 May 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Darinath Highway became smooth in Bajpur, problem persists in Kaudiya
चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरीनाथ हाईवे को सुरक्षित और सुगम बनाया जा रहा है। बेहद संवेदनशील स्थान बाजपुर गदेरे में ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य पूर्ण होने के बाद डामरीकरण भी हो गया है। जबकि कौड़िया में चट्टान कटिंग का काम अब भी जारी है। कौड़िया में यातायात के बीच चट्टान कटिंग के काम से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बाजपुर में गदेरे में बादल फटने से बदरीनाथ हाईवे तहस-नहस हो गया था। यहां हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया भी बह गई थी, साथ ही बाजपुर गांव को भी हाईवे से खतरा उत्पन्न हो गया था। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से यहां मलबे का निस्तारण करने के अलावा चट्टान कटिंग का काम किया गया। गदेरे के मुहाने पर जमा टनों मलबे को भी साफ किया गया।
विज्ञापन

एनकेजी कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी अवनीश पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ हाईवे को सुगम बनाया जा रहा है। अधिकांश जगहों पर हाईवे पर डामरीकरण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, कौड़िया, बाजपुर चट्टान, बिरही चट्टान, चमोली चाड़ा में कार्य प्रगति पर है। जल्द ही हाईवे को हेलंग तक चाक-चौबंध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed