{"_id":"641b1068bcf0c9e55ed7628029bce9fd","slug":"danger-road-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल में बनाई खतरे भरी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल में बनाई खतरे भरी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर थैंग गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा गया कि सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि थैंग गांव तक 10.5 किमी सड़क का कार्य वर्ष 2008 में शुरू हुआ था, जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2011 में पूर्ण होना था, लेकिन पीएमजीएसवाई अभी तक सड़क निर्माण कार्य मात्र तीन किमी ही करा पाया है जबकि कागजों में सड़क का निर्माण विभागीय अधिकारियों ने सात किमी तक होना बताया है।
विज्ञापन
तीन किमी से आगे हिल कटिंग करने के बजाय ठेकेदार की ओर से आठ किमी तक मशीनें ले जाने लायक हिल कटिंग की जा रही है। कहा गया कि तीन किमी तक बनी सड़क पैदल जाने लायक भी नहीं है।
विज्ञापन
शुरुआत से ढाई किमी तक थौली नाले तक सड़क पर तीखे मोड़ हैं। पीएमजीएसवाई के ईई आरपी सिंह का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। तीन किमी के आगे से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर महावीर सिंह, धन सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह औश्र दिलबर आदि मौजूद थे।