फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Danger from the river below and the mountain above

नीचे नदी और ऊपर पहाड़ से खतरा

Sat, 19 Jun 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Danger from the river below and the mountain above
लगातार हो रही बारिश के बीच अनहोनी के डर से रैणी गांव के लोग छानियों में रहने को मजबूर हैं। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव के निचले हिस्से में धोली गंगा नदी से भू-धंसाव हो रहा है। वहीं, ऊपर पहाड़ से भूस्खलन हो रहा है। गांव में भोटिया जनजाति के करीब 90 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन

14 जून को मलारी हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से गांव के कई भवनों में दरारें आ गई थीं। खेत भी भूस्खलन की चपेट में हैं। शनिवार को बारिश से ऋषि गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इसे देख रैणी गांव के अधिकांश परिवार घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कई परिवार छानियों में रह रहे हैं। ग्राम प्रधान भवान सिंह राणा का कहना है कि गांव में कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। इधर, जोशीमठ के तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि ग्रामीणों के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय और हाईस्कूल रैणी में रहने की व्यवस्था की गई है। कुछ परिवार शनिवार को यहां पहुंचे। स्कूलों में रजाई, गद्दे की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed