{"_id":"6873be5f389397e2b405ef0d","slug":"danda-villagers-are-angry-due-to-non-construction-of-road-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-113587-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क निर्माण नहीं होने से डांडा के ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क निर्माण नहीं होने से डांडा के ग्रामीण आक्रोशित
Sun, 13 Jul 2025 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
छह साल पहले स्वीकृत हुई थी चार किमी सड़क
पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायत डांडा के लिए स्वीकृत सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तुरंत सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि डांडा में वर्तमान में 40 परिवार निवास करते हैं। 2019 में चार किमी तोणजी-डांडा सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन इस पर आज तक कोई काम नहीं हो पाया है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए चार किमी पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए जीआईसी रडुवा जाना पड़ता है और उन्हें भी इतनी ही दूरी पैदल नापनी पड़ती है।
बीमार व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाने के लिए उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंभीर बीमार व्यक्ति को डंडी के सहारे लाना पड़ता है। उन्होंने लोनिवि से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में त्रिलोक सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, महिला मंगलदल अध्यक्ष कविता देवी, शांति देवी आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि वन विभाग की स्वीकृति के लिए फाइल तैयार की जा रही है। जिसे केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ को भेजा जाएगा। वहां से फाइल शासन को जाएगी। शासन की स्वीकृति के बाद ही सड़क पर काम शुरू हो पाएगा।