फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Damage to crops due to rain

अलकनंदा और पिंडर नदी का जल स्तर बढ़ा, फसलों को नुकसान

Sun, 26 Apr 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to rain
कर्णप्रयाग संगम- बारिश से मटमैला हुआ अलकनंदा और पिंडर नदियों का पानी। - फोटो : KARNPRYAG
शनिवार रात को बारिश आने से जहां अलकनंदा और पिंडर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं, मसूर की फसल, संतरा और आम के फलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गैरसैंण में खनसर घाटी के गांवों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व बारिश से गेहूं, जौ, मसूर की तैयार खड़ी फसलों सहित आम, संतरा, आड़ू के फल व साग सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा है। जिपंस अवतार पुंडीर, नारायण बिष्ट, चंद्र सिंह, केशर बिष्ट, हरेंद्र कंडारी व संजय रावत ने बताया कि कुशरानी, कंडारीखोड़ का इलाका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। काश्तकारों ने एसडीएम से क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने और मुआवजा देने की मांग उठाई है। नारायणबगड़, थराली, ग्वालदम व तलवाड़ी आदि क्षेत्रों में भी बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण राम सिंह, सुरेंद्र, बीरेंद्र, महेंद्र, जयबीर व महेश आदि ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत बरबाद कर दी।

ैरसैंण के खनसर घाटी में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान।

ैरसैंण के खनसर घाटी में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed