{"_id":"5ba270e5ef2ef744ae8108c86f19f8b0","slug":"dak-employee-do-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मचारी संघ का केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मचारी संघ का केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। संघ के कर्मचारियों ने गोपेश्वर स्थित मंडलीय कार्यालय के सामने केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा गया कि आयोग की सिफारिशों से जहां अधिकारियों के वेतन में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
वहीं निचले कर्मचारियों को मात्र 14 फीसदी बढ़ोत्तरी दी गई है। साथ ही वेतनमान भत्तों की बढ़ोत्तरी के स्थान पर बड़े पैमाने पर कटौती भी की गई है, जिससे निचले कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघ के मंडलीय सचिव डीएस राणा ने कहा यदि केंद्र सरकार की ओर से वेतनमान में शीघ्र संशोधन नहीं किए जाते तो संघ क्रमबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष एपी ध्यानी, अंजलि, संदीप, दीपा, ममता, भरत सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, जेएस नेगी, ओम प्रकाश, सुधीर सती और भरत चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन