{"_id":"572a171c4f1c1b12215ccfd1","slug":"current-two-women-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो महिलाएं झुलसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दो महिलाएं झुलसी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 04 May 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लॉक के जैंसाल-सियासैंण गांव में मंगलवार को विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से दो लोग झुलस गए। लाइन टूटने से एक दुकान और पांच ग्रामीणों के विद्युत मीटर और इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने मामले में थाना चमोली में ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार करीब साढे़ छह बजे हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टोर के लिये सप्लाई हो रही विद्युत लाइन में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। इससे करंट युक्त केबल जमीन पर आ गिरी। इससे जमीन में करंट दौड़ने लगा और वहां मौजूद सुभागा देवी और सीमा देवी करंट से झुलस गये।
विज्ञापन
साथ ही लाइन में हुए शॉट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग लगती देख आसपास मौजूद युवकों ने केबल काट दी। इससे स्थिति काबू में आई। ग्रामीणों ने सीमा को मायपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि सुभागा देवी को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने सुभागा देवी की स्थिति सामान्य बताई है। ऊर्जा निगम के एसडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर लिया गया है। विभागीय नियमानुसार, पीड़ितों को क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। ब्यूरो