फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural programs were celebrated in Nandkund fair

Chamoli News: नंदाकुंड मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 09 Nov 2023 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs were celebrated in Nandkund fair
विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगामी वर्ष से मेले को भव्य रूप देने की बात कही
विज्ञापन


पोखरी। सात दिवसीय नंदाकुंड किसान विकास मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने आगामी वर्ष से मेले को भव्य रूप देने की बात कही।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। जूनियर हाईस्कूल भिकोना की छात्राओं ने विभिन्न योगासन किए जबकि जौरासी के छात्र-छात्राओं ने दशज्यूला क्षेत्र की मां चंडिका की दिवारा यात्रा पर गीत की प्रस्तुति दी। लोक कलाकार अंकित किमोठी व उनकी टीम ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला अध्यक्ष शिशुपाल बर्त्वाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी, बीरेंद्र भंडारी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, प्रदीप बर्त्वाल, नवीन राणा, विनोद लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुर्सी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रडुवा की टीम प्रथम रही
पोखरी। मेले के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिता के कुर्सी दौड़ में रडुवा प्रथम व चंद्रशिला कांडई द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग की इसी प्रतियोगिता में जीआईसी रडुवा प्रथम व जूनियर हाईस्कूल भिकोना द्वितीय रहा। कबड्डी में युवक मंगल दल रडुवा प्रथम व कांडई चंद्रशिला की टीम द्वितीय रही। विधायक राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed