{"_id":"5debd71b8ebc3e1c09652493","slug":"cultural-evening-in-the-name-of-hema-karasi-gopeshwar-news-drn328560863","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा करासी के नाम रही सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा करासी के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव की आखिरी संध्या प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा करासी के नाम रही। उनकी हर गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं, शनिवार को मेले के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रही टीमों को पुरस्कृत भी किया गया।
सात दिवसीय मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हेमा करासी ने लोकगीतों नरसिंह जागर से की। उसके बाद उन्होंने मेरी बमणी बामणी, गिरी गेरुआ... सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए। उनकी गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक पंडाल में नाचते रहे। हेमा करासी का साथ सुनील कोटियाल, संगीता थलवाल, हिमानी रावत और सागर कुंवर आदि कलाकारों ने दिया। मुख्य अतिथि बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने कहा कि हमें लोक कलाकारों को भरपूर सम्मान देना चाहिए। इससे पूर्व मेला अध्यक्ष लक्ष्मी पंत ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेला समिति को 51 हजार रुपये भी दान दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, विजयपाल रावत, रमेश चौधरी, मयंक पंत, अवधेश रावत, राम प्रसाद सती, वत्सला सती आदि मौजूद थे। मंच का संचालन टीपी सती, हरेंद्र नेगी और महेश किमोठी ने किया।
माता अनसूया मेले के लिए अवकाश 12 को
गोपेश्वर। मंडल में होने वाला माता अनसूया मेले के लिए अवकाश 12 दिसंबर को होगा। पहले यह अवकाश 11 दिसंबर को रखा गया था, लेकिन अनसूया देवी मंदिर ट्रस्ट समिति के अनुरोध और जनभावनाओं के चलते जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अब यह अवकाश 12 दिसंबर को तय किया है।
विज्ञापन
महामृत्युंजय महादेव मंदिर देवीधूरा में धार्मिक अनुष्ठान नौ को
नारायणबगड़। ब्लॉक के पौराणिक मृत्युंज्जय महादेव मंदिर देवीधूरा में नौ दिसंबर को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। क्षेत्र के 33 गांवों की ओर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव शंकर की पूजा की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि पौराणिक महादेव मंदिर में नगर निगम दिल्ली के पार्षद देवेंद्र कुमार और उनके परिजनों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।