फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Crop cutting of Paddy and Manduwe

धान और मंडुवे की क्रॉप कटिंग की

Fri, 17 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Crop cutting of Paddy and Manduwe
ब्लाक पोखरी के ग्राम गुणम में प्रशासन ने धान और मंडुवे की फसल उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए क्रॉप कटिंग की। नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह रौतेला ने बताया कि राजे सिंह नेगी के खेतों में क्रॉप कटिंग की गई है। कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर खेत के 30 वर्गमीटर में घेरा बनाकर यह कटिंग की जाती है। इस एरिया में उत्पादित फसल को तोलकर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाती है। इसके आधार पर सरकार क्षेत्र में फसल उत्पादन का अनुमान लगाती है और काश्तकार का बीमा किया जाता है, जिससे भविष्य में किसी कारण से फसल को नुकसान होने पर उसे उचित बीमा दिया जा सके। इस दौरान प्रधान सज्जन सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार बीडीसी सदस्य संतोष नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी, जीत सिंह और किसान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed