फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   thief stolen things

घर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी चुराई

Mon, 16 Nov 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 16 Nov 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन

वार्ड संख्या छह में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े एक घर के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना की सूचना पर भवन स्वामी ने पुलिस में शिकायत दी। राजस्व और कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को वार्ड संख्या छह में रहने वाले महेंद्र सिंह रावत के घर का चोरों ने मुख्य गेट का दरवाजा और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराई।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अपने गांव कोट-भटियाणा गए हुए थे। घटना की जानकारी तब हुई जब महेंद्र सिंह के बच्चे दोपहर साढ़े तीन बजे घर पहुंचे।

बच्चों ने घर का ताला टूटा देखकर आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी पीसी भट्ट, नायब तहसीलदार सुशीला कोठियाल घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी पीसी भट्ट ने बताया कि फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed