{"_id":"a80bc1d81ad778e1c9cc01da363513e2","slug":"one-injured-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 15 May 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग आते हुए नौली के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें राजकीय इंटर कालेज सिमली के शिक्षक और सेनू गांव निवासी देवेंद्र कुमार (40) घायल हो गए।
विज्ञापन
108 सेवा से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग लाया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पीसी भट्ट ने बताया कि देवेंद्र कुमार के एक पांव में चोट लगी है।
विज्ञापन
कार में केवल देवेंद्र ही थे, जो अपने किसी रिश्तेदार की सगाई से कर्णप्रयाग आ रहे थे। नौली के सुमन प्रसाद डिमरी ने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होते देख गांव के युवक लक्ष्मी प्रसाद ने पिंडर नदी को पार कर घायल को बचाने में मदद की।
विज्ञापन