फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   dead body found

खेत में मिला मजदूर का शव

Thu, 12 Nov 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Thu, 12 Nov 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन

तपोवन गांव से दो दिनों से गायब झारखंड निवासी 45 वर्षीय निकोलस सांडियन पुत्र आगस्टिन का शव गांव के समीप खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


झारखंड राज्य के बड़ी-ढाडा (नाली), थाना-नामकुंब, रांची निवासी निकोलस सांडियन तपोवन में ग्रेफ में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह पत्नी से दीपावली के लिए सामान लेने की बात कहकर घर से बाजार चला गया और दो दिनों तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तपोवन गांव के समीप खेतों में घास लेने जा रही महिलाओं ने खेत में शव देखा और सूचना पुलिस को दी। कोतवाली जोशीमठ के कोतवाल हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की छानबीन करने पर निकोलस की पत्नी ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल हरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टा निकोलस की मौत शराब पीकर गिरने से हुई लग रही है। मौत के सही कारणों को जाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि निकोलस पूर्व में भी घर से जाने के बाद कई-कई दिन घर नहीं लौटता था। इसलिए उसकी पत्नी ने मामले को तूल नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed