{"_id":"575c32ff4f1c1baf029c65b2","slug":"case-file-in-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जलाने के आरोप में पति पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को जलाने के आरोप में पति पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय की आवासीय कॉलोनी में शनिवार को एक विवाहिता को अधजली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन विवाहिता की मां की ओर से दी तहरीर के आधार पर पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता की माता कुसुम लता ने उसके पति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर एक बजे जिला चिकित्सालय की आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले आशीष की 19 वर्षीय पत्नी अनीता को अधजली हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अनीता की मां कुसुम लता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पति आशीष अक्सर अनीता के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
शनिवार को भी उसने किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर अनीता के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई है। दूसरी ओर अनीता के पति आशीष का कहना है कि शनिवार को वह मोबाइल पर बात कर रहा था तो अनीता ने किसी अन्य महिला से बात करने के शक पर उससे जिरह शुरू कर दी और देखते ही देखते उसने अपने शरीर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
उसने आनन-फानन में अनीता को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इधर, थानाध्यक्ष कविंद्र दीक्षित ने बताया कि मामले में मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि मामले में महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।