{"_id":"4f9923a15e845c0a897857062b32d850","slug":"case-against-unknown-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पात मचाने पर दो का चालान, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पात मचाने पर दो का चालान, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर दो गुटों में मारपीट के मामले में पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाने के आरोप में दो युवकों का चालान किया। मामले में एक युवक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हिदायत के तौर पर शुक्रवार को पुलिस ने होटल और अन्य दुकानों में शराब के प्रचलन पर पूर्ण पाबंदी लगाने का फरमान जारी कर दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सवा दस बजे मुुख्य बाजार में दो गुटों में मारपीट होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचे तो केवल दो युवक नशे की हालात में मिले। दोनों युवक दीपक सिंह और लक्ष्मण सिंह का पुलिस एक्ट 81 के तहत चालान किया गया। अन्य युवक फरार हैं।
विज्ञापन
वहीं लोगों का मानना है कि होटलों में बैठकर लोग शराब पी रहे हैं। वहीं दीपक सिंह ने शुक्रवार शाम को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन