{"_id":"2445d3564b0e512a6e6aff2ef4a7209d","slug":"bike-accident-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की जीप से टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की जीप से टक्कर, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 25 Nov 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर बिराजकुंज के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। देवलीबगड़ निवासी 18 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र गोविंद सिंह और लंगासू निवासी 17 वर्षीय कृष्णा पुत्र महिताब बुधवार दोपहर को कृष्णा की बाइक से लंगासू से देवलीबगड़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान बिराजकुंज में बाइक सवारों की जीप से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए।
दोनों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गौरव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीएचसी के डा. प्रकाश भट्ट ने बताया कि गौरव को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एसआई मदन लाल ने बताया कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अगर पहना होता तो ज्यादा चोटें नहीं आतीं।