फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   धारदार हथियार से गोदकर बुजुर्ग की हत्या

धारदार हथियार से गोदकर बुजुर्ग की हत्या

Mon, 04 Mar 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से गोदकर बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
गोपेश्वर। थिरपाक गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। शव घर में ही मिला। पास में एक चाकू भी बरामद हुआ और शरीर पर चोट के निशान थे। बुजुर्ग के दामाद ने हत्या की आशंका जताई और चमोली कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर स्थित थिरपाक गांव में बुजुर्ग जयकृष्ण सिंह बंगारी (75) घर में अकेले रहते थे। गत रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए उनके दामाद विक्रम सिंह झिंक्वाण अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे, लेकिन घर के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। उन्होंने अपनेे रिश्तेदारों के यहां फोन किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जब आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 24 फरवरी को अंतिम बार बुजुर्ग को घर के बाहर देखा था। इसके बाद घर के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है। जब उनके दामाद और बेटी ने घर का ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर बुजुर्ग का शव पूजा के कमरे में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस चमोली को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शरीर पर चोट के निशान मिले और पास में ही एक चाकू भी मिला। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed