फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cricket club Mazothi won the inaugural match

क्रिकेट क्लब मजौठी ने जीता उद्घाटन मैच

Fri, 25 Dec 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket club Mazothi won the inaugural match
लासी गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान। - फोटो : GOPESHWAR
एलपीएल लासी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को लासी गांव में शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब मजौठी ने जीता। टूर्नामेंट में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्राम प्रधानों ने रिब्बन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच प्रधान संगठन और मजौठी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्रधान संगठन ने पहले खेलते हुए 63 रन बनाए। जवाब में उतरी मजौठी की टीम ने आठ ओवर में 64 रन बनाकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच अंकित रहे। उन्होंने 33 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच क्रिकेट क्लब लस्यारी और लासी एकादश के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए लस्यारी की टीम ने 12 ओवर में 89 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लासी की टीम ने नौ ओवर में ही जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट आयोजक ग्राम प्रधान नयन सिंह कुंवर ने बताया कि टूर्नामेंट स्व. शिवराज सिंह और स्व. भरत सिंह कुंवर की याद में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, ग्राम प्रधान विनीता देवी, रुपा देवी, सुमन, बसंती देवी, दिग्पाल कुंवर, राजन, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, धन सिंह, लखपत सिंह, अंशुल कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed