{"_id":"10d94db98fce88b34bfe9ce9d39cfeb2","slug":"create-an-action-plan-for-the-facilities-in-auli-pal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली में सुविधाओं के लिए बनाएं कार्ययोजना : पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में सुविधाओं के लिए बनाएं कार्ययोजना : पाल
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल केके पाल ने औली में सुविधाएं जुटाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को औली पहुंचे राज्यपाल ने जनवरी के महीने में भी औली में बर्फ न होने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि विश्व भर में जलवायु में आ रहे परिवर्तन का असर औली में भी दिख रहा है।
राज्यपाल हेलीकॉप्टर से सुबह नौ बजे औली में आईटीबीपी के हेलीपैड पर पहुंचे।
यहां से सीधे आईटीबीपी कैंपस में गए। इसके बाद आईटीबीपी के ब्यू प्वाइंट पहुंचकर उन्होंने बर्फ से ढकी नंदा देवी पीक और अन्य पर्वत श्रृंखलाओं को निहारा। चियर लिफ्ट से वे आठ नंबर टावर तक पहुंचे।
यहां कृत्रिम झील में पानी न होने पर उन्होंने जीएमवीएन के अधिकारियों को झील में नियमित पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने आइस स्केटिंग रिंग के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि औली जैसे रमणीक स्थल पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
सुविधाएं मिलेंगी तो पर्यटन व्यवसाय में भी इजाफा होगा। राज्यपाल करीब ढाई घंटा औली में रुके। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम झील, स्की स्लोप, हनीमून हट्स और स्नो मेकिंग मशीनों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट डा. सुनील, प्रकाश भंडारी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा आदि मौजूद थे।
इंसेट
राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ की नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत और प्रकाश भंडारी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर बीआरजीएफ योजना को पुन: शुरू करवाने, पंचायत में 14वें वित्त को पूर्व की भांति संचालित करवाने, बीएडीपी योजना का संचालन विकास खंड के माध्यम से कराने की मांग उठाई। कहा कि इससे अधिकाधिक ग्रामीणों को क्षेत्र पंचायत के माध्यम से रोजगार और आर्थिक लाभ पहुंचाया जा सकेगा।