{"_id":"65d3545064bed355a80760df","slug":"cracks-in-houses-due-to-landslide-treatment-in-haldapani-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-104640-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हल्दापानी में भूस्खलन ट्रीटमेंट से मकानों में पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हल्दापानी में भूस्खलन ट्रीटमेंट से मकानों में पड़ीं दरारें
Mon, 19 Feb 2024 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र भंडारी के साथ डीएम को ज्ञापन देने पंहुचे हल्दापानी के लाेग। संवाद
फोटो
भारी मशीनों से जमीन में की जा रही है डि्रल
प्रभावित परिवारों ने डीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के दौरान प्रभावितों के मकानों में दरारें आ रही हैं। साथ ही कुछ मकानों से गंदे पानी का रिसाव भी हो रहा है। सोमवार को बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र के निरीक्षण की मांग की।
प्रभावितों ने कहा कि पिछले दो माह से भूस्खलन का ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है। ट्रीटमेंट के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से भारी मशीनों से भूमि के अंदर डि्रल की जा रही है जिससे कई मकानों में दरारें आ गई है। दरारें लगातार बढ़ रही हैं। कहा गया कि कई मकानों से गंदे पानी का रिसाव भी हो रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जल्द एक टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर अनिता देवी, देवेश्वरी, आशा, रोशनी थपलियाल, प्रीति नेगी, गोदांबरी, मीना, रेखा, माहेश्वरी, विनिता, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।