{"_id":"68a474c5634d5a13f401cbb0","slug":"cracks-appeared-in-six-houses-and-cowsheds-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114266-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह मकानों और गोशालाओं में पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह मकानों और गोशालाओं में पड़ीं दरारें
Tue, 19 Aug 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
पोखरी के कांडा गांव में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद
फोटो
पोखरी ब्लॉक के कांडा ग्राम के बोडन तोक में धंस रही जमीन, दो पुराने भवन भी हुए ध्वस्त
कई नाली भूमि हो रही बरबाद, ग्रामीणों ने की सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। विकासखंड पोखरी के कांडा ग्राम पंचायत के बोडन तोक में हो रहे भूस्खलन से छह मकानों और गोशालाओं में दरारें आ गई हैं। वहीं दो पुराने भवन भी ध्वस्त हो गए हैं। यहां अब जमीन भी धंसने लगी है। ग्रामीणों ने उन्हें जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की।
कांडा गांव के ग्राम प्रधान कल्याण सिंह रावत ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से बोडन तोक के ऊपर से भूस्खलन हो रहा है और जमीन भी धंस रही है जिससे छह मकानों में दरारें आ गई हैं। इसके साथ ही दो पुराने मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई नाली कृषि भूमि भूस्खलन की चपेट में आने से बरबाद हो गई है। बलवीर सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, दमयंती देवी, रणबीर सिंह, नरेश लाल, गिरीश लाल, राकेश लाल, साकंबरी देवी के मकानों और गोशालाओं में दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की। वहीं राजस्व राजस्व उपनिरीक्षक पूजा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
बारिश से विद्यालय का परिसर क्षतिग्रस्त
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के मरोड़ा संकुल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांधीपुर का परिसर क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही विद्यालय भवन भी खतरे की जद में आ गया है। इस विद्यालय में 42 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। गनीमत रही कि स्कूल के समय परिसर नहीं टूटा नहीं। प्रधानाध्यापक राकेश नैनवाल ने बताया कि सोमवार रात को हुई भारी बारिश से विद्यालय का परिसर टूट गया है। संवाद
विज्ञापन
मकान का एक हिस्सा टूटा
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के बड़मा पट्टी के मुन्नादेवल गांव में बरसात से सुमेधा देवशाली के मकान का एक क्षतिग्रस्त हो गया। संजय मैठाणी, विनोद प्रसाद मैठाणी आदि ने बताया कि बरसात से मलबे में कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भी दब गया है। महिला ने गांव में अन्य किसी के मकान में शरण ली है। उन्होंने राजस्व विभाग से क्षति का आकलन कर पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
पुलना के समीप भू-धंसाव से विद्युत पोल को खतरा

ज्योतिर्मठ। पुलना के पास स्थित विद्युत पोल भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। इससे क्षेत्र में कभी भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है। यदि यह विद्युत पोल गिर गया तो हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग सहित पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो जाएगी। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह चौहान और आशीष चौहान ने बताया कि पुलना के पास स्थित विद्युत पोल के नीचे जमीन धंस रही है। ऐसे में हेमकुंड यात्रा मार्ग पर कभी भी विद्युत व्यवस्था ठप हो सकती है। ऊर्जा निगम को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश भट्ट ने बताया कि जल्द पोल का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। संवाद