फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Counting place and EVM strong room will be built in PG college.

Chamoli News: पीजी कॉलेज में बनेगा मतगणना स्थल व ईवीएम स्ट्रांग रूम

Tue, 12 Mar 2024 09:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Mar 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Counting place and EVM strong room will be built in PG college.
फोटो
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया कॉलेज में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया जाएगा। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कॉलेज का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। आयोग के दिशा निर्देशों के तहत यहां थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि तीनों विधानसभाओं के मतगणना कक्षों में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए जरूरी व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed