फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona vaccine ends in Agastyamuni and Pokhari

अगस्त्यमुनि और पोखरी में कोरोना का टीका खत्म

Tue, 04 May 2021 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine ends in Agastyamuni and Pokhari
सीएचसी अगस्त्यमुनि और पोखरी में कोविड वैक्सीन खत्म होने से 45 वर्ष से अधिक उम्र के कई लोगों को कोरोना का दूसरा टीका भी नहीं पाया। ऐसे में दूर-दराज गांव से पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

सिल्ला गांव की सतेश्वरी देवी, शाकंबरी देवी और अनसूया प्रसाद नौटियाल ने बताया कि उन्होंने सीएचसी में आने के लिए 400 रुपये में जीप बुक की, लेकिन यहां पहुंचे तो वैक्सीन न होने की बात अस्पताल प्रशासन ने कही। बताया कि एक माह पूर्व कोरोना का टीका लग चुका है और दूसरे टीकाकरण के लिए वे सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचे, लेकिन ठीका उपलब्ध न होने से उन्हें सात किलोमीटर की दूरी तय कर बैरंग लौटना पड़ा। कई अन्य गांवों से भी ग्रामीण बिना टीकाकरण के लौट रहे हैं। सीएचसी पोखरी में भी वैक्सीन न होने से लोगों को लौटना पड़ा। कांग्रेस प्रदेश सचिव सतेंद्र नेगी, ब्लाक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, रमेश चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी का कहना है वैक्सीन नहीं होने के चलते एक मई से 18 से ज्यादा उम्र वालों का वैक्सिनेशन शुरू नहीं हो पाया। अब 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन नहीं लग पा रही है। कई लोग एक बार वैक्सीन लगा चुके हैं लेकिन दूसरी डोज नहीं लग पाई है। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से लोग वैक्सीन लगवाने पोखरी आ रहे हैं, लेकिन उनको भी बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed