फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona positive two women died

कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं की मौत

Mon, 14 Sep 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Corona positive two women died
बेस अस्पताल कोटद्वार और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला को खांसी और बुखार जबकि दूसरी महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि 12 सितंबर को कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र की एक महिला (64) बेस अस्पताल कोटद्वार में खांसी और बुखार की शिकायत लेकर आई थी। डाक्टरों ने ट्रू-नेट मशीन से उसका सैंपल जांचा, जिसमें महिला कोरोना संक्रमित मिली। तत्काल महिला को कोरोना वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सोमवार दोपहर एक बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। श्रीनगर निवासी महिला 37 साल की थी। कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि महिला को 12 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे बेस अस्पताल लाया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में एक बैंककर्मी सहित 9 लोग पॉजिटिव
कोटद्वार/श्रीनगर। सोमवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। नजीबाबाद रोड की कंडारी कालोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने कालोनी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। कोटद्वार के तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि गली में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।
वहीं श्रीनगर तहसील क्षेत्र में एक बैंककर्मी सहित 9 लोग पॉजिटिव आए। सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बलवंत चौहान ने बताया कि बुघाणी रोड मोहल्ले के एक परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सोमवार को ढामकेश्वर, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा निदेशालय और संयुक्त अस्पताल सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना जांच के लिए 124 सैंपल लिए गए।
चौंडा गांव में मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव
थराली/देवाल। चौंडा गांव में मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली। सीएचसी थराली के चिकित्साधिकारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि चौंडा गांव से 102 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 2 सैंपल पॉजिटिव मिले। इनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं सूना गांव से कोरोना टेस्ट के लिए गये 85 लोगों के सैंपल में से 72 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है व 13 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
वहीं देवाल के सवाड़ गांव में एक स्थानीय ग्रामीण और दो मजदूर संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण को होम आइसोलेशन और दोनों मजदूरों को कोविड केयर सेंटर भराड़ीसैंण भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के डा. शहजाद अली ने बताया कि देवाल बाजार में विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंचे लेकिन कोई भी व्यापारी सैंपल देने के लिए तैयार नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से सैंपल देने और मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कांडेई गांव में लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
चमोली में 28 पॉजिटिव, छह व्यापारी भी संक्रमित
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। चमोली जिले में 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें सबसे अधिक गोपेश्वर से 12 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा देवाल में तीन, घाट में पांच, नारायणबगड़ में चार, थराली में दो, जोशीमठ व गौचर में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते बृहस्पतिवार को गोपेश्वर के व्यापारियों के सैंपल लिए गए थे जिसमें छह व्यापारी संक्रमित मिले। सोमवार को 775 लोगों के सैंपल भेजे गए। कुल 1125 की रिपोर्ट आनी बाकी है। डा. रश्मि पुरोहित के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह शिविर लगाकर कोरोना की जांच कर रही है। रुद्रप्रयाग में कोरोना के पांच केस मिले। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उधर, ऊखीमठ में लगातार बढ़ रहे संक्रमितों के कारण प्रशासन ने नगर पंचायत को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो
टिहरी में 41 लोग मिले कोरोना संक्रमित
नई टिहरी। टिहरी जिले में सोमवार को 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1788 हो गई है। अब जिले में संक्रमण के 423 एक्टिव केस रह गए हैं। सभी पॉजिटिव स्थानीय हैं और उन्हें कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया गया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक 20 पॉजिटिव मिले हैं।,जबकि कीर्तिनगर में आठ, चंबा छह, प्रतापनगर तीन, जाखाणीधार दो, भिलंगना और देवप्रयाग ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। 359 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव मिल है। 3155 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 97 लोग संस्थागत और 312 लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। ब्यूरो
कोरोना के कारण दनाऊं डांडा मेला स्थगित
उत्तरकाशी। हर साल एक गते संक्रांति को दनाऊं डांडा में लगने वाला नागराजा देवता का मेला इस बार कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। श्री नागराजा मंदिर समिति दनाऊं की बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि मेले में भंडारस्यूं, बरसाली, दशगी एवं बिष्ट पट्टी के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होते हैं लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया। इस बार सिर्फ मसून, मांडियासारी, पैंथर एवं बांदू गांव से नागराजा देवता की डोलियां चयनित लोगों की ओर से दनाऊं डांडा ले जाई जाएंगी। वहां देवता की पूजा कर परंपराओं का निर्वह्न किया जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जगदीश सेमवाल, कृतम सिंह रावत, कृपाल सिंह, शूरवीर रमोला, कर्मचंद, सुरेंद्र रावत, विजयपाल मौजूद रहे। ब्यूरो

देवस्थानम बोर्ड के दो कर्मचारी मिले संक्रमित, मंदिर बंद
ऊखीमठ। देवस्थान बोर्ड के दो कर्मचारी सहित तीन लोग सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ को बंद कर दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाहर से ही मंदिर के दर्शन किए। आज मंगलवार को बोर्ड कार्यालय एवं मंदिर के कर्मचारियों की सैंपलिंग की जाएगी। बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर को बंद किया गया। कुछ दिन पूर्व भी बोर्ड का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला था। तब से बोर्ड का कार्यालय एवं मंदिर आंशिक रूप बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed