{"_id":"5f7ca7d18ebc3e9b992441cb","slug":"contractors-outspoken-against-lonivi-s-assistant-engineer-gopeshwar-news-drn358258885","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के सहायक अभियंता के खिलाफ मुखर हुए ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के सहायक अभियंता के खिलाफ मुखर हुए ठेकेदार
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग पोखरी के ठेकेदारों ने सहायक अभियंता अतुल कुमार साडिल्याल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने सहायक अभियंता के स्थानांतरण की मांग को लेकर एसडीएम और लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा। स्थानांतरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ठेकेदारों का आरोप है कि सहायक अभियंता निविदाएं प्रकाशित करवाने के बजाय सलेक्शन बांड से चहेते ठेकेदारों को काम दे रहे हैं। कहा यदि 19 अक्तूबर तक सहायक अभियंता का स्थानांतरण नहीं हुआ तो लोनिवि की कोई भी निविदा नहीं खरीदेंगे। साथ ही 20 अक्तूबर से विभाग के प्रांगण में धरने पर बैठ जाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने ई-टेंडरिंग समाप्त करने और आपदा के तहत हुए कार्यों का शेष भुगतान शीघ्र करने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में रणवीर सिंह भंडारी, सत्येंद्र नेगी, पृथ्वी सिंह भंडारी, विजयपाल रावत, बीरेंद्रपाल भंडारी, महावीर बासकड़ी, मधुसूदन किमोठी, सतू नेगी, किशन नेगी, भरत सिंह, जयदेव रावत आदि शामिल रहे। वहीं इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता राज कुमार और एसडीएम सुधीर कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सत्य पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।