फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Contractor doing direct asphaltization instead of road cutting

सड़क कटिंग के बजाए सीधे डामरीकरण कर रहा ठेकेदार

Sat, 05 Jun 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Contractor doing direct asphaltization instead of road cutting
ब्लाक पोखरी के ग्रामीणों ने विनगढ़-कुजासू मार्ग पर हो रहे डामरीकरण में लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार बिना पुश्ते लगाए और बिना सड़क चौड़ा किए सड़क पर डामरीकरण करवा रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर नियमानुसार कार्य करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि तीन किमी इस सड़क पर इन दिनों डामरीकरण कार्य चल रहा है। सड़क पर पुश्ते लगाए जाने थे और हिल कटिंग कर सड़क को चौड़ा किया जाना था, लेकिन ठेकेदार यहां सीधे डामरीकरण ही करा रहा है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई जानकारी होने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संकरी सड़क होने के चलते इस पर वाहनों का संचालन खतरनाक बना है। पूर्व में इस सड़क पर वाहन दुर्घटना हुई थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस समय सड़क के डामरीकरण के साथ ही उसको चौड़ा किया जाना था। उन्होंने कहा यदि विभाग ने जल्द सड़क की कटिंग और पुश्ता निर्माण शुरू नहीं करवाया तो विभागीय कार्यालय पोखरी में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed