फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Contract ANM went on strike demanding appointment

नियुक्ति की मांग को लेकर हड़ताल पर गईं संविदा एएनएम

Thu, 15 Jul 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Contract ANM went on strike demanding appointment
वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की एक सूत्री मांग को लेकर चमोली जिले की संविदा एएनएम बेमियादी हड़ताल पर चली गईं। उन्होंने शीघ्र मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में चमोली जनपद में 26 संविदा एएनएम कार्यरत हैं। संविदा एएनएम एसोसिएशन की संगीता पंवार ने कहा कि वे लगभग 12 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहीं हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जिससे प्रदेशभर की एएनएम में आक्रोश है। कहा कि पूरे प्रदेश के उपकेंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 600 से अधिक एएनएम के पद रिक्त चल रहे हैं। वर्ष 2017 में सरकार ने बैकलॉग के पदों पर भर्ती की, जिसकी वजह से सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को तब भी मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में कई एएनएम अपनी उम्र सीमा भी पार करने वाली हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed