फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Continuous spraying of pesticides in the city

नगर में लगातार हो रहा कीटनाशक का छिड़काव

Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Continuous spraying of pesticides in the city
कर्णप्रयाग में नगर पालिका के कर्मचारी नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। साथ ही वाहनों से नगर में फॉगिंग की जा रही है। गौचर में सार्वजनिक स्थानों, सुलभ शौचालयों, वाहन पार्किंग, बाजार व मोहल्लों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों की टीमें गठित की गई हैं। पर्यावरण मित्र गांवों में लगातार कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। वहीं ब्लाक पोखरी की ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लीचिंग और दवा का छिड़काव करने की मांग की। कहा कि इस समय प्रशासन की ओर से एक ग्राम पंचायत में मात्र दो किलो ब्लीचिंग पाउडर दिया जा रहा है जो गांवों के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन

लंबगांव में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छिड़काव करने के लिए आठ सोडियम हाइपो क्लोइराड मशीन प्रशासन को भेंट की। उन्होंने तहसील प्रतापनगर के उपली रमोली, रौणद रमोली, भदूरा, ओण पट्टी में नायब तहसीलदार बीरेंद्र दत्त भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक यशपाल सिंह नेगी, अब्बल सिंह भंडारी को भेंट की। ढुंगमंदार, धारमंडल पट्टी के लिए दो मशीन बीडीओ जाखणीधार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed