फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Connect every pregnant woman with the Mother Vandana Scheme

हर गर्भवती महिला को मातृ वंदना योजना से जोड़े

Wed, 26 Aug 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Connect every pregnant woman with the Mother Vandana Scheme
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार गर्भवती हुई महिला को हर हाल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सर्वे करें। यदि ऐसी कोई महिला योजना से वंचित रहती है तो इसके लिए सीधे तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सीएचसी और पीएचसी के माध्यम से भी ऐसी सभी गर्भवती की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लिंग परीक्षण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बालिका 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही है तो उसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के जरिए आगे पढ़ाएं। हाईस्कूल और इंटर में प्रथम तीन स्थान पर आनेवाली बालिकाओं को लैपटॉप देकर सम्मानित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed