{"_id":"61852dabec3f4d686116e793","slug":"congressmen-performed-jalabhishek-in-gopinath-temple-gopeshwar-news-drn3952563173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने गोपीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने गोपीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
विज्ञापन
गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह गोपीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, ओम प्रकाश नेगी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
‘जबरन देवस्थानम बोर्ड थोप रही सरकार’
नई टिहरी। कांग्रेसियों ने बौराड़ी स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भजन-कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हक-हकूकधारियों पर जबरन देवस्थानम बोर्ड थोप रही है। एक साल से चल रहे विरोध के बाद भी सरकार मनमानी कर रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड के विरोध में हक-हकूकधारियों के साथ खड़ी है। एक तरफ पीएम मोदी केदारनाथ धाम में जाकर पूजा कर रहे हैं, वहीं देश की जनता से झूठे वादे कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला और विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद उनियाल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर वर्ग के साथ धोखा किया है। जलाभिषेक करने वालों में जिलाध्यक्ष राणा सहित महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, आशी रावत, सैय्यद मुशर्रफ अली, लखबीर चौहान, सोहन सिंह रावत, सभासद सतीश चमोली, किशोर सिंह मंद्रवाल आदि शामिल थे।