{"_id":"6193af8bb5d73e3b690ac599","slug":"congress-workers-burnt-the-effigy-of-the-government-karnpryag-news-drn3962091115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पर देवाल ब्लॉक की उपेक्षा लगाया और प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका।
सोमवार को सवाड़ में सीएम पुष्कर धामी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुंचे थे लेकिन उन्होंने क्षेत्र के लिए एक भी घोषणा नहीं की। इससे आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएम के विरोध में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश सचिव उर्मिला बिष्ट व ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि सीएम कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कहा। मंच से मात्र भाजपा और मोदी का महिमा मंडन किया। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम सवाड़ में बनाया जाना चाहिए, जिसे यहां पर्यटन के साथ रोजगार बढ़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महाबीर बिष्ट, महामंत्री खिलाफ दानू, गोविंद पांगती, हीरा रूपकुंडी, राकेश मिश्रा, कमल सिंह, कुंदन भंडारी, मोहन दानू, मोहन राम, भूपाल गड़िया, हेमा बिष्ट, खिलाफ बिष्ट, सचिन परिहार, कलम दानू और लखपत परिहार मौजूद थे।
क्षेत्र के लिए कोई घोषणा नहीं होने पर लोग मायूस
देवाल। सवाड़ गांव में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आए थे। इस दौरान क्षेत्र के लिए कोई भी घोषणा न होने पर ग्रामीण मायूस हुए। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को मिलने गए थे लेकिन वह सीएम से नहीं मिल पाए।
सवाड़ की जिपंस आशा धपोला ने कहा कि ग्रामीण पिनाऊं, वांण-कनोल, धरातल्ला सड़क बनाने, देवाल तहसील में कर्मचारियों की तैनाती करने, पीएचसी देवाल का उच्चीकरण करने, टेलीमेडिसन व टेलीरेडियोलॉजी स्वीकृत करने आदि मांग को लेकर सीएम से मिलने गए थे, लेकिन सीएम से मिलने का समय न मिलने पर ज्ञापनों का पुलिंदा वहां पर मौजूद अधिकारियों को सौंप दिया गया। कहा कि सीएम की ओर से क्षेत्र के लिए एक भी घोषणा न होने पर लोग मायूस हैं। संवाद