फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress workers burnt effigy of center

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र का पुतला

Mon, 07 Sep 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of center
चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के लिए डाक वितरकों और डाक वाहकों की भर्ती प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर पर करने का विरोध जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कहा कि यह प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर होनी चाहिए।
विज्ञापन

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अनसूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर प्रदर्शन किया। मैखुरी ने कहा कि दूर दराज के डाकघरों व उप डाकघरों में अब तक इन पदों पर भर्ती स्थानीय स्तर पर होती थी, लेकिन सरकार ने इस पुरानी व्यवस्था को बदलकर राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट बनाकर चयन प्रक्रिया की, स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर कम हो गए। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, सुरेश डिमरी, अवतार सिंह रावत, गोविंद सिंह, मनीष नेगी, जयवीर नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, विकास जुगरान और प्रकाश पुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed