फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress's support to the movement of Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Congress's support to the movement of Anganwadi workers
मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार सोमवार को 18वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत सदस्यों ने आंदोलन का समर्थन किया। पूर्व मंत्री ने कहा यदि शीघ्र उनकी मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी आंदोलन में कूद जाएंगे। उन्होंने कहा यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18000 मानदेय घोषित किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी को राज्य कर्मचारी घोषित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मानदेय बढ़ोत्तरी की एक सूत्री मांग शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, योगंबर सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता रविंद्र नेगी, सुलोचना, अनीता, रजनी, उमा देवी, प्रभा तिवारी, ममता, कविता और मंजू रावत आदि मौजूद थे। वहीं, पोखरी और जोशीमठ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed