फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protests over paper leak and postponement of student union elections

Chamoli News: पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 23 Sep 2025 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 23 Sep 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Congress protests over paper leak and postponement of student union elections
फोटो
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का पुतला जलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। यूकेएसएसएससी पेपर लीक तथा पीजी काॅलेज गोपेश्वर में छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का पुतला जलाया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में सरकार का पुतला जलाया। इससे पूर्व बसस्टैंड पर हुई नुक्कड़ सभा में नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून का ढोल पीटने वाली धामी सरकार पेपर लीक के मामलों को रोकने में नाकाम रही है। कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में सरकार की शह पर छात्रसंघ चुनाव को रोकने तथा एनएसयूआई के छात्र का दाखिला निरस्त करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदर्शन करने वालों में प्रविंद्र नेगी, विपिन नेगी, भगत सिंह नेगी, विक्की नेगी, मनोज सती, मनमोहन सिंह नेगी और सुदर्शन रावत आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed