फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protest tomorrow for construction of Parkhal bridge

Chamoli News: परखाल पुल निर्माण के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन कल

Mon, 04 Mar 2024 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 04 Mar 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
Congress protest tomorrow for construction of Parkhal bridge
नारायणबगड़। पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े नारायणबगड़-परखाल मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस 6 मार्च को प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला परखाल मोटर पुल दो सालों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। लोनिवि ने मोटर पुल के दोनों छोर पर पुल के असुरक्षित होने का चेतावनी बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है। इसके बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में यहां दुर्घटना की आशंका बनी है। बताया कि इस प्रदर्शन अगुवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक डाॅ. जीतराम तथा जिला महामंत्री जनसंपर्क संदीप पटवाल करेंगे। प्रदर्शन में थराली विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाॅकों देवाल, थराली तथा नारायणबगड़ के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed