{"_id":"5f4d0dad8ebc3e4ad91c871f","slug":"congress-protest-against-the-state-government-in-chamoli-gopeshwar-news-drn354727786","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के शोषण के आरोपी द्वाराहाट के भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
पौड़ी में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विधायक महेश नेगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तोमश्वर आर्य, जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी, छात्रसंघ अध्यक्ष पौड़ी परिसर आस्कर रावत, विनोद नेगी, अजय राणा, उपेंद्र रावत, कमला रावत, सचिन, दीपक व आकाश शामिल रहे।
गोपेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नारेबाजी कर धरना दिया। धरना देने वालों में युद्धवीर सिंह बर्तवाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, अरविंद नेगी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप भंडारी, संदीप नेगी, विकास जुगरान, गोपाल रावत, देवेंद्र फरस्वाण, अरुणा, संदीप झिंक्वाण शामिल थे।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस महासचिव शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, महावीर रौथाण, मनोहर रावत, हरीश गुसाईं, गोकुल टम्टा, विजयपाल जगवाण ने धरना दिया।
कोटद्वार में जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर महिला की रिपोर्ट दर्जकर उसकी पुत्री और आरोपी विधायक के डीएनए के जांच की मांग की गई। धरना देने वालों में हेमचंद्र पंवार, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, नीरज बहुगुणा, रामचंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, पुष्कर नेगी, भारत सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
किसानों की कर्जमाफी के लिए राज्यपाल और सीएम को ज्ञापन
नई टिहरी। दुष्कर्म प्रकरण में द्वाराहाट के भाजपा विधायक को बर्खास्त करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी और नरेंद्रनगर मेें धरना दिया। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सुमन पार्क में जिलाध्यक्ष राकेश राणा और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महावीर चौहान ने बिजली-पानी के बिल माफ करने, आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, नकदी फसलों के रेट बढ़ाने, फसलों का बीमा सरकार के खर्च से कराने की मांग की। धरने पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, दर्शनी रावत, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, आनंद सिंह बेलवाल, प्रवीन भंडारी, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, पुरुषोत्तम थलवाल, मुशर्रफ अली, मान सिंह रौतेला, किशोर मंद्रवाल, कौशल्या पांडये बैठी रही। नरेंद्रनगर में हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, अक्षत भट्ट, रोहित चौहान, अशोक भट्ट, अनिल रावत, दिनेश सकलानी, धर्म जोशी ने धरना दिया।
भाजपा सरकार का पुतला फूंका
नौगांव। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट के भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही नीट और जेईई प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग की। साथ ही पीड़िता की मांग पर डीएनए जांच कराने की मांग की। उन्होंने उक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद, राजेश रावत, दयाचंद, आशीष रावत, दीवान असवाल, रमेश इंदवान, कुलदीप चौहान, अजय रावत, सुनील रावत, तारालाल बत्रा मौजूद रहे।