फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Conflict of issuing tender for mining in lanasu

लंगासू में खनन के लिए निविदा जारी करने का विरोध

Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Conflict of issuing tender for mining in lanasu
लंगासू गांव के लोगों ने गांव के पास खनन के लिए जारी की गई निविदा का विरोध किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर इस निविदा को रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द इस खनन की निविदा रद्द नहीं होती तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के नजदीक लंगासू गांव के पास नदी पर खनन के लिए एक मार्च को प्रशासन ने निविदा निकाली। मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचे ग्रामीणों ने इसके विरोध में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि यह भूमि लंगासू वन पंचायत की भूमि है। ग्रामीणों की जानकारी के बिना यह निविदा निकाल दी गई। नदी में खनन से पत्थर हटाए जाते हैं तो उससे भू कटाव हो सकता है, जिससे उनकी कृषि भूमि को खतरा हो जाएगा। वर्ष 2009 में भी ग्रामीणों ने खनन के विरोध में आंदोलन किया था। तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि यहां भविष्य में कभी खनन नहीं कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सरपंच बीना देवी, योगेंद्र बिष्ट, चंद्रमोहन, महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा गोस्वामी, मदन प्रसाद, अमित मैखुरी, अजय भट्ट, विमला देवी, अनीता देवी, राधा देवी, देवेश्वरी देवी, भगवती देवी, तारा देवी, विद्या देवी, अभिषेक शैली, गौरव मलेठा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed