फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Concerns over encroachment on forest land

वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर जताई चिंता 17-51-12

Sun, 23 Aug 2020 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Concerns over encroachment on forest land
देवाल। देवाल में रविवार को वन पंचायत सरपंचों की बैठक हुई। इसमें वन पंचायत सरपंच सलाहकार परिषद के अध्यक्ष दर्जाधारी बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार वन पंचायत नियमावली में संशोधन व ग्रोथ सेंटर की स्थापना करने जा रही है। स्थानीय लोग जड़ी बूटी का दोहन व बेहतर उत्पादन कैसे करें, इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में सरपंचों व वन कर्मियों ने वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। सरपंचों ने कहा कि सरकार ने उनको अधिकार विहीन कर दिया है और वन पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जाधारी बीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि ग्रोथ सेंटर की स्थापना का उद्देश्य काश्तकार व कृषक को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी उपज को बढ़ाना है। बैठक से बीरेंद्र सिंह बिष्ट व पूर्व प्रमुख दर्शन दानू भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बिष्ट के निधन पर उनके घर पहुंचे। उन्होंने सीएम की ओर से उनके परिवार को सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर एसडीएम केएस नेगी, बीडीओ पन्नालाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, टीएस बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट व भजन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed