फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Completed 1200 km of Chardham Yatra in 43 days

1200 किमी की चारधाम यात्रा को 43 दिनों में किया पूरा

Mon, 06 Dec 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Completed 1200 km of Chardham Yatra in 43 days
चारों धामों की पैदल ट्रेकिंग पूरी करने पर ट्रेकरों से उनके अनुभव लेते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
ऋषिकेश से चारों धामों की पैदल यात्रा कर पर्यटन विकास बोर्ड और ट्रेक द हिमालय का 25 सदस्यीय दल सोमवार को गोपेश्वर पहुंचा। दल ने 1200 किमी की चारधाम पैदल यात्रा को 43 दिनों में पूरा किया है। दल के ऋषिकेश पहुंचने पर यात्रा समाप्त होगी। गोपेश्वर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दल के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दते हुए उनके अनुभवों को भी जाना।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड ने चारों धामों के इस पुराने रास्ते पर पैदल यात्रा शुरू की थी। 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से दल को रवाना किया था। जब सड़क सुविधा नहीं थी तो चारों धामों की यात्रा इसी पैदल रास्ते से होती थी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास बोर्ड ने इस रास्ते की तलाश शुरू की। इसमें एसडीआरएफ, पर्यटन और माउंटेनिरिंग के 25 विशेषज्ञों के दल को भेजा। दल ने पुरानी पगडंडियों से होते हुए रास्ते का अध्ययन कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ जानकारी एकत्रित की है। दल के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश पंत ने बताया कि 43 दिनों की पैदल यात्रा कर दल गोपेश्वर पहुंचा है। दल में सुधांशु तोमर, जसपाल पंवार, महेश चंद्रा, नितेश खेतवाल, नरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र उपराय, मुकेश चंद्र, मुकेश नेगी, करन कक्कर, अभिषेक, विजयपाल, जसपाल रावत, संदीप, आयुष और बिल्लू नेगी आदि सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed