{"_id":"677e61c113060800ad0fc1ed","slug":"complete-ucc-registration-training-seriously-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110128-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यूसीसी पंजीकरण के प्रशिक्षण को गंभीरता से करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यूसीसी पंजीकरण के प्रशिक्षण को गंभीरता से करें पूरा
Wed, 08 Jan 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Jan 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को समान नागरिक संहिता पोर्टल पंजीकरण का प्रशिक्षण गंभीरता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि यूसीसी लागू होने पर इसके क्रियान्वयन में कोई दिक्कत न आए। कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं करने के साथ रजिस्ट्रार व सब रजिस्ट्रार अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल हों।
डीएम ने वर्चुअल बैठक में कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने जा रही है। तहसील स्तर पर एसडीएम को रजिस्ट्रार, नगर स्तर पर अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सब रजिस्ट्रार नामित किया गया है। नौ व 10 जनवरी को उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने प्रशिक्षण के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी। बैठक में सभी एसडीएम, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद