{"_id":"64d0c2efec0efe6b860c7955","slug":"complete-construction-work-in-hemkund-with-quality-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1608-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गुणवत्ता के साथ पूरा करें हेमकुंड में निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गुणवत्ता के साथ पूरा करें हेमकुंड में निर्माण कार्य
Mon, 07 Aug 2023 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 07 Aug 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने वर्चुअल ली लोनिवि की बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य जोराें पर चल रहा है। पुलना से घांघरिया तक नौ किलोमीटर एरिया में रेलिंग लगाने, पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर रैन शेल्टर, चिकित्सा राहत केंद्र, पुलना में दो पार्किंग निर्माण तथा पुलना और घांघरिया में डायवर्जन का काम पूरा कर लिया गया है। डीएम की वर्चुअल हुई बैठक में लोनिवि ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। डीएम ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम हिमांशु खुराना ने सोमवार को वर्चुअल लोनिवि व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। लोनिवि के ईई आरएस चौहान ने निर्माण कार्याें के बारे में बताया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि हेमकुंड साहिब में रेस्क्यू हेलीपैड और घोड़ा पड़ाव पर टिन शेड का निर्माण सितंबर माह से पहले पूरा कर लिया जाए, जो ठेकेदार निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बरसात में बंद गोविंदघाट-पुलना और गुरुद्वारा बाईपास को भी तत्काल सुचारु करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली और गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।