फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complainant did not reach Tehsil Day

तहसील दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी

Tue, 05 Oct 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Complainant did not reach Tehsil Day
तहसील दिवस से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। इसकी बानगी मंगलवार को पोखरी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में देखने को मिली। जहां नायब तहसीलदार योगंबर सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, लेकिन फरियादी नहीं पहुंचे और मात्र एक शिकायत दर्ज हुई।
विज्ञापन

पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी ने जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग के दो माह से बंद पड़े होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने से ग्रामीण मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। वहीं तहसील दिवस में सक्षम अधिकारी के नहीं आने पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मातबर नेगी ने इसे खानापूर्ति करार दिया। इस दौरान लोनिवि के प्रभार ईई केके सिंह, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, सहायक कृषि अधिकारी हरीश टम्टा, नगर पंचायत ईओ संजय रावत, यूपीसीएल के अवर अभियंता धीरेंद्र भंडारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बिजली, पानी व सड़क के मुद्दे उठे
गैरसैंण/देवाल/कर्णप्रयाग। गैरसैंण में तहसील दिवस पर 49 शिकायतें दर्ज हुई और 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम एसके पांडे ने अध्यक्षता की। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे की बदहाली की शिकायत दर्ज हुई। इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, ब्लॉक प्रमुख शशी सौरियाल, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, जिपंस अवतार पुंडीर व अनिल, प्रधान रेवती बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देवाल तहसीलदार रवि शाह की अध्यक्षता में 20 शिकायत दर्ज हुई, जिसमें सात का मौके पर ही निराकरण हुआ। प्रमुख दर्शन दानू ने देवसारी, रामपुर, तोरती सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में डलवाने की मांग उठाई। सरकोट की प्रधान सुनीता देवी ने पानी का स्रोत क्षतिग्रस्त होने, कुलिंग के हुकम सिंह ने आंगनबाड़ी भवन का काम अधूरा छोड़ने, उदयपुर के प्रधान नरेंद्र ने डीलरों के राशन का भाड़ा न मिलने, मेलखेत के उर्वीदत्त ने पानी के कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की। व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बाजार में कूड़ादान, नाली व शौचालय बनाने, बेराधार के दिलबर सिंह ने बेराधार सड़क को ठीक करने की मांग की। कर्णप्रयाग में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देवी की अध्यक्षता में सात शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण हुआ। बलबीर ने थापली सड़क पर गड्ढे भरने और बरसाती पानी के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर कानूनगो बिजेंद्र गुसाईं, बलबीर सिंह, नवीन चमोला, नरेश सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed