फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Compensation and rehabilitation of Tharali on the lines of Jyotirmath: Mahendra Bhatt

थराली का ज्योतिर्मठ की तर्ज पर मुआवजा और पुनर्वास : महेंद्र भट्ट

Sat, 30 Aug 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 30 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Compensation and rehabilitation of Tharali on the lines of Jyotirmath: Mahendra Bhatt
थराली के चेपड़ो में आपदा क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट। स्रोत: सूचना विभ
फोटो
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद पहुंचे थराली, 15 दिनों में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट दें
देवाल के मोपाटा गांव का किया हवाई सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट की। उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भट्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर संपत्ति के हुए नुकसान की जानकारी ली। ज्योतिर्मठ की तर्ज पर मुआवजा एवं पुनर्वास किया जाएगा। कहा कि नुकसान का आकलन कर 15 दिनों में रिपोर्ट शासन को भेजें। साथ ही देवाल के मोपाटा गांव में हुए नुकसान का हवाई सर्वे भी किया।

शनिवार दोपहर को राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट थराली पहुंचे। भट्ट ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि इस आपदा की घड़ी में सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा और और फिर से जिंदगी को पटरी पर लाना होगा। इस दौरान भट्ट ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे तहसील प्रशासन, लोनिवि, आरडब्लूडी, एनपीसीसी को जल्द सड़कों को खोलने के लिए कहा। कहा कि आपदा से हुए नुकसान का आंकलन कर 15 दिनों में पूरी रिपोर्ट शासन को भेजें जिससे पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा सके। महेंद्र भट्ट ने कहा कि ज्योतिर्मठ की तर्ज पर भवन स्वामी के साथ-साथ किरायेदार और दुकानदारों को भी नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। बैठक में विधायक भूपाल राम टम्टा, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम पंकज भट्ट, तहसीलदार अक्षय पंकज, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया स्यूंर-बांगर का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद के प्रभारी मंत्री व कैनिबेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आपदा प्रभावित स्यूंर-बांगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन परिवारों के आवास भूस्खलन व मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें प्राथमिकता से सुरक्षित विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य जगहों पर अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यदि कोई प्रभावित परिवार किराये पर आवास लेना चाहता है तो उसकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से प्राथमिकता से की जाए। बताया कि आगामी 3 सितंबर तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावितों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने बताया कि सड़क ध्वस्त होने से हेलिकॉप्टर से भी दुर्गम क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई सहित अन्य सड़क कार्यदायी संस्थाओं को हाईवे और संपर्क मार्गों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार एवं पूरा जिला प्रशासन ग्राउंड जीरो पर अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एडीएम श्याम सिंह राणा, उप वन संरक्षक रजत समुन, पर्यटन अधिकारी राहुल कुमार चौबे सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed