फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Company workers continue agitation demanding honorarium

मानदेय मांग को लेकर कंपनी मजदूरों का आंदोलन जारी

Mon, 02 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Mon, 02 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

अलकनंदा पर निर्माणाधीन 444 मेगावाट की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को मुकेश लाल, रमेश चंद्र, बृजमोहन चमोला, अनिल सती और गोपाल सिंह क्रमिक अनशन पर डटे रहे। वहीं, कंपनी की ओर से बीस मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर भी मजदूरों में गुस्सा है।

विज्ञापन


कंपनी के मजदूरों का कहना है कि बीते माह प्रभावित ग्रामीणों ने मांगों को लेकर परियोजना का कार्य रोक लिया था। यह आंदोलन एक पखवाड़े तक चला, लेकिन कंपनी की ओर से मजदूरों के वेतन में कटौती कर दी गई।
विज्ञापन


मजदूरों ने किसी भी स्तर पर परियोजना निर्माण कार्य रुकने की स्थिति में भी मजदूरों को मेहनताने का भुगतान करने की मांग उठाई है। साथ ही प्रत्येक माह की दस तारीख तक वेतन भुगतान की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों से वार्ता करने के बजाय नौकरी से बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक किसी भी सूरत में परियोजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के महासचिव सचिन भंडारी, रवींद्र भंडारी, रघुवीर सिंह और भरत सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed