फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Communication service problem in Uttarakadakot Patti

Chamoli News: उत्तरीकड़ाकोट पट्टी में संचार सेवा की दिक्कत

Sun, 07 Sep 2025 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Sep 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Communication service problem in Uttarakadakot Patti
कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ विकासखंड के उत्तरीकड़ाकोट पट्टी के दस से अधिक गांवों में संचार सेवा की दिक्कत बनी है। लगातार हो रही बारिश और आपदा के कारण ग्रामीण परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचार सेवा में सुधार लाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तरीकड़ाकोट के भटियाणा, भुलक्वाणी, ग्वाड़, सुनभि, कोठली, चिरखून, जाखपाट्यूं, कफारतीर आदि गांवों में संचार सेवा की दिक्कत बनी है। हरीश जोशी, सुशील कांति, प्रदीप सिंह आदि ने कहा कि गांवों के युवा और कई रिश्तेदार बाहर रहते हैं। क्षेत्र आपदा प्रभावित है और संचार सेवा दुरुस्त नहीं है। ऐसे में परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि यहां सैंजखैंतोली में एक निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर लगा है लेकिन सिग्नल कमजोर हैं। ऐसे में फोन पर बात करने के लिए घरों से एक किमी दूर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं अन्य प्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजकर जल्द संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग की। वहीं विधायक भूपालराम टम्टा ने बताया कि जल्द संबंधित कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed